ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20240131 WA0308 बीकानेर में यूआईटी ने विभिन्न अतिक्रमण हटाए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। नगर विकास न्यास द्वारा बुधवार को भी जयपुर रोड पर विभिन्न अतिक्रमण हटाए गए।नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारहठ ने बताया कि न्यास तहसीलदार सनी भाम्भु के नेतृत्व में गठित दल ने इस सड़क पर विभिन्न अतिक्रमण हटाए। निर्धारित सीमा से बाहर जिन लोगों ने सड़क पर और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा था उन्हें समझाइश करते हुए अतिक्रमणों को हटाया गया। इस दौरान जेसीबी की सहायता से खोखे, सीढियां, चबूतरे व‌ सड़क पर रखा सामान हटवाया गया और संबंधित को भविष्य में अतिक्रमण ना करने के लिए पाबंद भी किया गया। उन्होंने बताया कि न्यास द्वारा सड़क पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस सड़क किनारे फुटपाथ पर पार्किंग की जा रही है। फुटपाथ पर वाहन खड़े मिले तो उन्हें जब्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।


Share This News