Thar पोस्ट, न्यूज। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल पर 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्री ज्योति कुमार सतीजा प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल/ उत्तर पश्चिम रेलवे के मार्गदर्शन में बीकानेर मण्डल में तेरापंथ संस्थान के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पीबीएम अस्पताल में आयोजित किया गया। इस शिविर में श्री संजय पिसे / मंडल सुरक्षा आयुक्त , श्री घनश्याम मीना / सहायक सुरक्षा आयुक्त, श्री विनोद कुमार / निरीक्षक बीकानेर, श्री नवीन कुमार/ निरीक्षक लालगढ़, श्री रोहिताश/ निरीक्षक भिवानी एवं 22 आरपीएफ कर्मियों तथा उनके परिवार जनों सहित कुल 45 लोगों ने रक्त दान किया।