Senior leader harishankar bhabhra

Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा का गुरुवार को निधन को गया। राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर ये जानकारी साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने लिखा, ‘भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरि शंकर भाभड़ा का निधन प्रदेश की अपूरणीय क्षति है. वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे. प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!’.

हरिशंकर भाभड़ा पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका जयपुर के रुंगटा अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन देर रात उनका निधन हो गया. 96 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. हरिशंकर भाभड़ा को राजनीतिक सुचिता, कुशल राजनीतिज्ञ और अच्छा प्रशासक के साथ सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता के रूप में जाना जाएगा. वर्षों-वर्ष तक सक्रिय राजनीति में रहे हरि शंकर भाभड़ा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं. उन्होंने 16 मार्च 1990 से 5 अक्टूबर 1994 तक (दो बार) अध्यक्ष का पद संभाला था. पहली बार हरिशंकर भाभड़ा 1985 में रतनगढ़ विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।