Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अनेक स्पा सेंटरों पर शिकायतें मिल रही है। कोटा शहर के गुमानपुरा थाना पुलिस ने रविवार दोपहर रावतभाटा रोड व टीचर्स कॉलोनी गुमानपुरा में दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं सहित ग्राहक व संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस संचालक से पूछताछ कर रही है। इस बारे में थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करवाने की शिकायत पर पिछले दिनों दादाबाड़ी में पुलिस ने कार्रवाई कर कई महिलाओं व पुरुषों को पकड़ा था। इसी के मद्देनजर पुलिस ने रविवार को रावतभाटा रोड व मल्टीपरपज स्कूल के पास टीचर्स कालोनी में चल रहे दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने औचक निरीक्षकण किया। निरीक्षण में दोनों स्पा सेंटरों से 13 महिलाओं, 1 ग्राहक व स्पा संचालक को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी किसी शिकायत पर नहीं बल्कि औचक निरीक्षक के दौरान की गई है। पकड़ी गई महिलाओं के नाम मालूम किए जा रहे है। स्पा सेंटर पर पकड़े गए ग्राहक तलवण्डी निवासी राजेश अग्रवाल (39) व संचालक महावीरनगर थाना क्षेत्र के रंगविहार कॉलोनी निवासी अमन पाण्डे (24) से पूछताछ की जा रही है। रावतभाटा मुख्य रोड पर स्थित एक बिल्डिंग में रिलिफ स्पा सेंटर व दूसरा मल्टीपरपज स्कूल के पास लाइप स्पा सेंटर संचालित हो रहा था। पुलिस ने दोपर करीब 3 बजे दोनों स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की। रविवार के चलते बाजार में अधिकांश दुकानें बंद थी अचानक पुलिस के बाजार में अचानक पुलिस पहुंचने पर खलबली मच गई। जहां कार्रवाई की गई वहां भीड़ जमा हो गई। महिला पुलिसकर्मी सेंटर से महिलाओं को लेकर आई और पुरुषों को पुलिसकर्मी पकडकऱ बाहर लेकर आए तो स्पा सेंटर को लेकर लोगों में चर्चाए होती रही।