ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240121 WA0186 शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से भेंटवार्ता Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। आज मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा और उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद जी बैरवा से शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर उच्च शिक्षा के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की । प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्रीजी और उपमुख्यमंत्रीजी को महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा राज्य में उच्च शिक्षा के रोडमैप हेतु संगठन का मंतव्य प्रस्तुत किया । मुख्यमंत्रीजी और उपमुख्यमंत्रीजी ने विस्तार से संगठन के पक्ष को समझा और उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए शीघ्र समुचित कदम उठाने का विश्वास दिलाया।
फरवरी माह में आयोज्य संगठन के प्रदेश अधिवेशन में आने हेतु प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी और उपमुख्यमंत्री जी को निमंत्रण दिया जिस पर दोनों ने अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की । प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री डॉ नारायण लाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक शर्मा और प्रदेश महामंत्री डॉ सुशील कुमार बिस्सु शामिल थे।


Share This News