ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 9 निजी स्कूल संचालक ने छात्रा से की अश्लील हरकत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के धौलपुर जिले के दिहोली थाना इलाके में निजी स्कूल संचालक ने 14 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा से अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने बालिका को साथ लेकर स्थानीय पुलिस थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। थाना प्रभारी सुमन कुमार चौधरी ने बताया कि थाना इलाके के एक गांव निवासी 14 साल की कक्षा आठवीं की छात्रा के परिजनों ने निजी स्कूल संचालक के खिलाफ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आरोप है कि स्कूल संचालक ने सोमवार को छात्रा को कक्षा 8वीं की परीक्षा के बोर्ड फॉर्म भरने के लिए ऑफिस में अकेला बुलाया था। स्कूल संचालक ने ऑफिस का गेट बंद कर बालिका के साथ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने बालिका का शोषण किया। बालिका ने घर पहुंचकर घटना से परिजनों को अवगत कराया।परिजनों ने मंगलवार को आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ छेड़छाड़ का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुमन चौधरी ने बताया, आरोपी स्कूल संचालक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा बालिका के पर्चा बयान लिए गए। घटना स्थल का पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।


Share This News