ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20240117 WA0249 सूरसागर झील में 11000 दीप झिलमिलायेंगे Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा 11000 दीप प्रज्वलन । अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा जूनागढ़ के सामने सूरसागर झील परिसर में 11000 दीप प्रज्वलित कर श्री राम लला स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मुलाकात कर प्रशासन के माध्यम से विभिन्न व्यवस्थाओं को अतिशीघ्र दुरुस्त करने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल में डॉ. आचार्य के साथ पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, शंकरलाल मेहरा, रवि आचार्य इत्यादि सम्मिलित रहे।

समिति के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिला कलेक्टर से मुलाकात कर दीपमालिका कार्यक्रम बाबत सूरसागर झील, जूनागढ़ के आगे और महाराजा डूंगर सिंह प्रतिमा स्थल पर साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था को सही करवाने संबंधी चर्चा की गई।वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति ने प्रत्येक सनातन धर्मी और राष्ट्रप्रेमी से इस पुनीत अवसर पर सोमवार को भगवान श्री राम के नाम एक दीपक जलाने की अपील की है।


Share This News