ताजा खबरे
बीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डी
IMG 20240117 WA0222 शिक्षा हो या सम्मान, दोनों है नारी का अधिकार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा चौधरी कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 25/2 मे महिला शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया|
एंटी करप्शन की स्टेट चेयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना व आत्मनिर्भर बनाना, व किसी भी प्रकार के अपराध का शिकार होने से बचाना। शिक्षित महिला ही देश, समाज और परिवार में खुशहाली ला सकती है।संस्थान के डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर प्रदीप तंवर ने कहा समाज के सही आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नारी शिक्षा बेहद जरूरी है| महिला पर्यवेक्षक सुनीता गौड़ ने सर्व शिक्षा अभियान, इंदिरा महिला योजना, बालिका समृद्धि योजना इत्यादि की जानकारी दी| नीति शर्मा ने महिलाओ को समझाया पढ़ने की कोई उम्र सीमा नहीं |संस्थान द्वारा पढ़ने के लिए इच्छुक महिलाओं को यथासंभव सहायता देने का आश्वासन दिया साथ ही सभी को स्वेटर वितरित किए गए|
कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पार्वती चौधरी, सरोज, संतोष, कमला, नूरजहां, बिस्मिल्लाह मुन्नी देवी विद्या, जैतून, जुमेला, अंजू इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही|


Share This News