Thar पोस्ट, न्यूज। सर्दी से अभी कोई राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने जारी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली और उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी का सितम परेशान करेगा। कोहरा से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के साथ दिल्ली में भी देखने को असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में बताया कि लगातार 4 दिन तक ठंड का असर देखने को मिलेगा। हिमालय वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। संभवत: अगले 3-4 दिनों तक लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी के उतरी भाग में काफी ठंड बढ़गी। इस माह के अंतिम सप्ताह में ही कुछ राहत मिलेगी।