ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220726 123123 6 प्रेमी जोड़े ने चलती बस से लगाई छलांग, युवती की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जालोर। आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर चंद्रावती पुल के पास चलती बस की खिड़की से कूदे प्रेमी युगल में से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमी जोड़ा बस में सवार युवती के रिश्तेदार की मौजूदगी के दौरान पकड़े जाने के डर से चलती बस से कूदा था। गम्भीर घायल युवक को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद रेफर किया गया। घटना की सूचना पर रीको थाने से उप निरीक्षक कानाराम सिरवी मौके पर पहुंचे व मृतका के परिजनों को सूचना दी। जालोर के चांदना निवासी हनुमाना राम गर्ग अहमदाबाद में काम करता है। वह 4 जनवरी को जालोर से बिशनगढ़ निवासी पूजा कुमारी गर्ग को अपने साथ ले गया था। दोनों जोधपुर आर्य समाज मंदिर में शादी कर अहमदाबाद में रहने के बाद बस से जा रहे थे। जिस बस में दोनों यात्रा कर रहे थे, उसी बस में पूजा का रिश्तेदार था, जिसने उसे पहचान लिया।पकड़े जाने के डर से दोनों बस की खिड़की से कूद गए। जिसके कारण दोनों को गम्भीर चोटें आई। दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं युवक की स्थिति गम्भीर होने से उसे अहमदाबाद रेफर किया गया है। मृतका के मामा की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। घटनाक्रम के बाद मृतका के परिजन शव को जालोर कलक्ट्रेट पहुंचे। परिजनों ने पूजा की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौजूद एएसपी रामेश्वरलाल, पुलिस उप अधीक्षक जालोर रतनाराम, पुलिस उप अधीक्षक आहोर मुकेश और भीनमाल उप अधीक्षक हिम्मत चारण ने परिजनों से समझाइश कर मामला शांत किया और उन्हें रवाना किया।


Share This News