ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 18 बीकानेर : पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 200 अपराधियों को पकड़ा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर रेंज में मंगलवार को आई ओमप्रकाश पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने बीकानेर समेत चारों जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ जिलों में पुलिस की 203 टीमों ने 1016 स्थानों पर दबिश दी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में 200 से अधिक अपराधियों को पकड़ा है। आईजी ओमप्रकाश पासवान के मुताबिक बीकानेर जिले में 65 टीमों ने 137 स्थानों पर दबिश दी। इसी प्रकार से श्रीगंगानगर जिले में 52 पुलिस टीमों ने 294 स्थानों पर, हनुमानगढ़ में 58 टीमों ने 243 स्थानों पर तथा अनूपगढ़ जिले में 28 पुलिस टीमों ने 142 स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस के मुताबिक अब तक इस अभियान के तहत 200 अपराधियों को पकड़ कर उनको सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। अभियान जारी रहेगा।


Share This News