ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 45 अनियमितताएं पाए जाने पर 15 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले में जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 15 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि सादुल कॉलोनी स्थित गुप्ता ड्रग एजेंसी, सदर बाजार नोखा स्थित भवानी मेडिकल स्टोर तथा जयमलसर स्थित गौरव मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 3 दिनों के लिए, साधासर स्थित अनुराधा मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं सूरतगढ़ बस स्टैंड स्थित हसन मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, समता नगर स्थित जगदंबा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 7 दिनों के लिए, घूमचक्कर श्रीडूंगरगढ़ स्थित घूमचक्कर मेडिकल स्टोर, खाजूवाला स्थित चण्डी मेडिकल स्टोर, गौड मेडिकल स्टोर एवं आजमशाह मेडिकल एंड जनरल स्टोर, 3 पीडब्ल्यूएम स्थित एकम मेडिकल एंड जनरल स्टोर, भेलू स्थित जयश्री मेडिकल स्टोर, कोलासर स्थित प्रदीप मेडिकल एंड जनरल स्टोर, रोजा स्थित सरस्वती मेडिकल स्टोर तथा सोमलसर स्थित श्री जसनाथ मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।


Share This News