ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 44 पत्रकार अभय प्रकाश भटनागर की पुण्यतिथि पर समारोह 20 जनवरी शनिवार को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

नगर के साहित्यकार-पत्रकार अभय सम्मानित होंगे

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पत्रकारिता को समर्पित, बौद्धिक चेतना के अग्रदूत कीर्तिशेष अभय प्रकाश भटनागर के जीवन मूल्यों एवं उनके पत्रकारिता जगत में दिए गए अवदान के साथ-साथ उनकी सकारात्मक सामाजिक भूमिका को अक्षुण्ण रखने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने हेतु उनकी स्मृति में स्वर्गीय अभय प्रकाश भटनागर स्मृति संस्थान द्वारा उनकी पांचवीं पुण्यतिथि आगामी 20 जनवरी 2024 शनिवार को स्थानीय नगरी भण्डार स्थित नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में शाम 3:30 बजे आयोजित की जाएगी ।
अभय प्रकाश भटनागर स्मृति संस्थान की सचिव सरोज भटनागर ने बताया कि अभय प्रकाश भटनागर की इस पांचवीं पुण्यतिथि पर संस्थान के निर्णय अनुसार उन्हें भावांजलि अर्पित करते हुए स्मरण-नमन किया जाएगा एवं साथ ही नगर की साहित्य एवं पत्रकारिता जगत की विभूतियों को “अभय सम्मान” अर्पित किया जाएगा ।नगर के वरिष्ठ कवि-साहित्यकार बिशन मतवाला एवं वरिष्ठ आलोचक-शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त को सम्मानित किया जाएगा । वहीं पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार हेम शर्मा एवं पत्रकार जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य को सम्मान अर्पित किया जाएगा । इस प्रकार स्मृति संस्थान द्वारा नगर के गौरव को अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इन दो साहित्यकारों एवं दो पत्रकारों का चयन स्मृति संस्थान के समस्त पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया है । स्वर्गीय भटनागर की पांचवीं पुण्यतिथि पर इस कार्यक्रम की तैयारियां संस्थान स्तर पर की जा रही है । जिसके तहत आयोजन में साहित्यकारों, जन-प्रतिनिधियों, विभिन्न कलाओं से जुड़े लोगों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है।


Share This News