Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार दक आज बीकानेर दौरे पर रहे। इसी कड़ी में बीकानेर में आई वी एफ के जिलाध्यक्ष श्री जुगल राठी के निवास पर हुए कार्यक्रम में भी शामिल हुए जहां पर आई वी एफ के पदाधिकारियों सहित वैश्य वर्ग के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। बीकानेर के व्यापारिक जगत, कृषि उपज मंडी, ऊन मंडी सहित लोगो से सार्थक चर्चा की। श्री राठी ने बताया कि मंत्री जी से कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई जिसमे बीकानेर में हवाई सेवा विस्तार हेतू मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया। इसके साथ ही कृषि उपज मंडी में सरकारी खरीद को लेकर आ रही विसंगतियों पर भी चर्चा की गई । गौरतलब रहे की स्थानीय पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास भी श्री राठी के निवास पर मंत्री जी के साथ रहे। मंत्री श्री गौतम कुमार ने समाज के भामाशाहों को समाज सेवा के कार्य करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा की काफी गौरांवित महसूस हुआ बीकानेर में अस्पतालों के निर्माण देखे तो इसमें अधिकांश वैश्य समाज के भामाशाहों का योगदान है समाज के युवाओं के लिए भी भामाशाह आगे आए इसके साथ ही स्थानीय विधायक श्री जेठानंद व्यास ने भी विकास की पूर्ण गारंटी का विश्वास दिलाया कार्यक्रम में बीकानेर से वैश्य समाज के साथ साथ अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे जिनमे श्री बसंत नौलखा, विनोद दम्मानी,आई वी एफ के विजय बाफना , मनोज बजाज, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री द्वारका प्रसाद जी, शशि मोहन जी मूंधड़ा, माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष , शिव सोनी सर्राफा व्यवसायी , श्री रामरतन धारणिया, भतमाल पेडिवाल, दिनेश राठी, किशन लोहिया, सुरेश जी दम्मानी, करणी औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष श्री महेश कोठारी, ऊन मंडी के अध्यक्ष श्री राम दयाल सारण, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष श्री जयदयाल डूडी, गोपीकिशन जी पेडीवाल, ओमप्रकाश जी करणानी, सहित आई वी एफ की महिला इकाई से श्री मति सरला लोहिया, ममता राठी सहित महिला शक्ति भी मौजूद रही, अंत में श्री राठी ने गौ माता रूपी स्मृति चिन्ह देकर आभार प्रकट किया ।