ताजा खबरे
बीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डी
IMG 20231123 090506 41 जयपुर-बीकानेर हाईवे पर हादसा, 6 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश के सीकर जिले में दो गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत होने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट इतना दर्दनाक था कि टक्कर होने के बाद दोनों कारें चकनाचूर हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर घायलों को एडमिट किया गया।
यह दर्दनाक हादसा जिले के लक्ष्मणगढ़ से निकल रहे जयपुर-बीकानेर (NH-52) हाईवे पर रविवार शाम करीब पांच बजे के आसपास हुआ है। लक्ष्मणगढ़ से सीकर की तरफ आ रही एक बोलोरो गाड़ी सामने से आ रही दूसरी अर्टिगा कार से भिड़ गई, जो कि सीकर से लक्ष्मणगढ़ जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह हादसा अर्टिगा कार के डिवाइडर पार करते हुए हुआ है, जहां वो दूसरी तरह निकल गई और बोलेरो से जा भिड़ी।


Share This News