ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240115 WA0224 शिक्षा के साथ धार्मिक संस्कार जरूरी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राष्ट्रसंत, डाक्टर, आचार्य प्रवर श्री दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज साहब ( निराले बाबा ) के पावन सानिध्य में।व्यवहारिक शिक्षा के साथ धार्मिक संस्कार जरूरी संगोष्ठी का आयोजन अर्हम एकेडमी के विशाल परिसर में रखा गया।
इस अवसर पर दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज साहब निराले बाबा ने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज के इस युग में व्यवहारिक शिक्षा के साथ साथ धार्मिक संस्कारो की अत्यधिक जरूरत है। इस युग में युवा वर्ग, बच्चे डिग्रियां तो बहुत हासिल कर रहे है परन्तु धार्मिक संस्कारों का अभाव है। आज का पढ़ा लिखा युवक माता पिता अपने परिवार के बड़े बुजुर्गो का सम्मान कम करता है और अपमान करते हुए सैकेंड भी नहीं लगाता ।इसलिए प्रत्येक शिक्षण संस्थान को इस तरफ अवश्यमेव चिन्तन करना चाहिए।
इस अवसर पर अर्हम ऐकेडमी के सुरेन्द्र डागा ने स्वागत विचार प्रस्तुत किए । गुरुदेव श्री निराले बाबा के अर्हम ऐकेडमी में पधारने पर हार्दिक हार्दिक स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान निर्मल धारीवाल ने भी विचार प्रस्तुत किए एवं रिद्धी सिद्धी गार्डन के मालिक सुमेर लाल दफ्तरी का एवं निर्मल धारीवाल का सम्मान किया गया।


Share This News