ताजा खबरे
6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापन
IMG 20240116 WA0229 <em>कोलायत क्षेत्र की</em> अस्पतालों के निरीक्षण,<em> सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार</em> ने <em>गडियाला अस्पताल तथा विकसित भारत शिविरों का किया निरीक्षण</em> Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार मंगलवार को कोलायत क्षेत्र के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गडियाला का औचक निरीक्षण किया वहीं गड़ियाला व मढ में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का भी अवलोकन किया। शिविरों में दी जा रही सेवाओं का जायजा लेते हुए टीबी उपचार रत निक्षय लाभार्थी को निक्षय पोषण किट प्रदान की। उन्होंने खंड मासिक बैठक में मासिक प्रगति समीक्षा की। आयुष्मान कार्ड अधिक से अधिक बनाने तथा कम प्रगति वालो को अधिक मेहनत कर कार्य करने को कहा गया।
औचक निरीक्षण के दौरान डॉ अबरार ने गड़ियाला अस्पताल में दी जा रही सेवाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित मरीजों को परिजनों से फीडबैक लिया। अस्पताल की औसत मासिक ओपीडी 5 हजार, आईपीडी 500 एवं मासिक संस्थागत प्रसव 30 से 40 पर संतोष व्यक्त किया। आयुष्मान कार्ड ई केवाईसी कार्य में 80% से अधिक उपलब्धि पर डॉ अबरार ने अस्पताल प्रशासन की पीठ थपथपाई। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रसव कक्ष की व्यवस्था और साफ़ सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। मौके पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ उमाशंकर यादव, डॉ अमित चौहान, डॉ सूर्य देव सिंह व डॉ चंद्रकला चौधरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


Share This News