ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 5 महिला रेजिडेंट चिकित्सक का पत्थर से सिर फोड़ा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में एसपी मेडिकल कॉलेज की एक महिला रेजिडेंट चिकित्सक पर मंगलवार रात को एक व्यक्ति ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। एसपी मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट चिकित्सक तुलसी मंगलवार रात करीब दस बजे मानसिक रोग विभाग के पीछे वाले हॉस्टल में अपने कमरे में वॉशिंग मशीन से कपड़े निकाल रही थीं। तभी हॉस्टल के पीछे वाले दरवाजे से एक युवक आया और उसने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। महिला चिकित्सक के सिर पर चोटें आईं। सूचना मिलने पर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिजीत यादव मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्राचार्य को सूचित किया। सदर थाने से उप निरीक्षक जीतराम मौके पर पहुंचे। उसे ट्रोमा में भर्ती कराया गया है। रेजिडेंचा अध्यक्ष यादव ने कहा कि पांच नंबर भोजनालय के पास पुराना पीजी हॉस्टल है, जिसके हॉस्टल वार्डन परिसर में रहते हैं। इसके बावजूद महिला डॉक्टर पर हमला होना शर्मनाक है। यह हॉस्टल इन्हीं वार्डन के अधीन है। हॉस्टल में तैनात सुरक्षा गार्ड से सुरक्षा में भी चूक हुई है। उन्होंने मांग की कि घटनाक्रम में जो अधिकारी- कर्मचारी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो।


Share This News