ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230527 154542 जिले में 10 जनवरी को है उपचुनाव हेतु मतदान, क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट,न्यूज बीकानेर। पंचायत राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के रिक्त पदों पर उपचुनाव हेतु मतदान दिवस को
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश* जिले में 10 जनवरी को होगा उपचुनाव हेतु मतदान जिले में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों तथा नगरीय निकाय क्षेत्र में रिक्त पद पर उपचुनाव के लिए संबंधित क्षेत्र में मतदान दिवस 10 जनवरी (बुधवार ) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल द्वारा इस संबंध में जारी आदेशानुसार लूणकरणसर पंचायत समिति के शेरपुरा ग्राम पंचायत के पंच पद हेतु वार्ड संख्या -9, श्रीडूंगरगढ़ की जालबसर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-6 एवं दुसारणा पण्डराकजी ग्राम पंचायत की वार्ड संख्या-7, नोखा के काकड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-13, पांचू के भादला ग्राम पंचायत वार्ड संख्या-8, बीकानेर पंचायत समिति की गीगासर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-2 एवं बम्बलू के वार्ड संख्या -11 में मतदान दिवस के दिन अवकाश रहेगा। आदेशानुसार इन ग्राम पंचायत के संबंधित वार्ड निर्वाचन क्षेत्र में ही मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश लागू होगा।

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के वार्ड 3 में भी उपचुनाव दिवस को रहेगा अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल द्वारा जारी आदेशानुसार श्री डूंगरगढ़ नगरपालिका के रिक्त पद वार्ड संख्या 03 में 10 जनवरी को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। अतः नगर पालिका श्री डूंगरगढ़ के वार्ड संख्या- 3 में बुधवार 10 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।


Share This News