ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
rajasthan 1703851822 राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार कल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार कल अपरान्ह 3.15 बजे होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी को मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नामों और उनके पोर्टफोलियो पर चर्चा के लिए दिल्ली बुला लिया गया है। शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा का राजभवन जाने का कार्यक्रम था। लेकिन फिर उन्हें अचानक दिल्ली से फोन कर बुला लिया गया। शनिवार दोहपर तीन बजे मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजस्थान में तीन दिसंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें चलती रहीं। इससे पहले की सरकारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कभी भी इतना समय नहीं लगा।पिछली गहलोत सरकार में 11 दिसंबर को नतीजे आए। 17 को सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ हुई। इसके बाद 24 को मंत्रिमंडल विस्तार और 27 को विभागों का बंटवारा कर दिया गया था। लेकिन इस बार विस्तार को लेकर इतना ज्यादा समय लग रहा है। इसके पीछे की बड़ी वजह विधायकों का अनुभव हीन होना बताया जा रहा है।

IMG 20231229 193804 राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार कल Rajasthan News Portal राजस्थान
Order by BJP office jaipur

Share This News