ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231229 190235 राजस्थान : भीषण सर्दी का अलर्ट, कोहरे का रहेगा तगड़ा पहरा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि राजस्थान में सर्दी का सितम और तेज़ रहेगा। राजस्थान से होकर गुजर रहे ज्यादातर राजमार्गों पर कोहरा मिलेगा। इसमें जयपुर-भरतपुर, जयपुर-सीकर, सीकर-बीकानेर, जयपुर-अलवर और बीकानेर से हनुमानगढ़ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरा देखने को मिल रहा है राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 65 में आने वाले जोधपुर-नागौर, नागौर-चूरू पर भी कौहरे का असर है। वहीं एनएच 76 पर चित्तोड़गढ़-कोटा और एनएच 12 में जयपुर-कोटा में भी घना कोहरा है। पश्चिमी राजस्थान पर सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। फतेहपुर और चूरू सबसे ठंडे इलाके रहे। आने वाले दिनों में शरीर पर नश्तर सी चुभोने वाली सर्दी से बचने के लिए शाम के बाद घरों में रहें। बाहर निकलने पर मुंह कान ढककर रखें। अधिक तेलीय व मिर्च मसालों के पकवान खाएं, लेकिन कम मात्रा में।


Share This News