ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 88 बीकानेर में 362 अपराधियों को गिरफ्तार किया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

बीकानेर रेंज में वांछित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान
Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में मादक पदार्थ तस्करों व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में 963 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 231 टीमों द्वारा कुल 931 स्थानों पर दबिश देकर 362 अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि इनमें 45 स्थाई वारंटी, उद्घोषित अपराधी, मफरूर, गिरफ्तारी वारंट में वांछित अपराधी पकड़े गए। 288 से अधिक ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जो सार्वजनिक स्थानों पर झगड़ा, शराब के नशे में आवगमन में व्यवधान पैदा करते, लोक शांति भंग करते हुए पाए गए। अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत 1 प्रकरण दर्ज कर 1 अपराधी गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 1 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट का दर्ज किया गया, जिसमें 2 अपराधियों से कब्जा से 5.200 किग्रा अफीम व 1 इनोवा कार बरामद की गई।


Share This News