ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220712 222522 24 साले की होली इलाके की महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में लक्ष्मी देवी पुरोहित हत्याकांड के आरोपी को आख़िरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुक्ताप्रसाद सेक्टर 3 निवासी समीर पुत्र शहजाद खान से पुलिस सच जानेगी। बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा के अनुसार आरोपी घायल था, उसका इलाज चल रहा है इस वजह से गिरफ्तारी में विलंब हुआ। वह डिटेन था। जानकारी में रहे कि साले की होली, नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मी देवी पुरोहित पत्नी राजेश की सोमवार रात हत्या कर दी गई। उसका शव आरसीपी कॉलोनी, बीछवाल‌ की रोड़ पर मिला। वहीं इसी रात समीर कानासर फांटा स्थित रेलवे ट्रैक के पास घायल मिला। उसकी खोपड़ी खुली हुई थी, एक हाथ की तीन उंगलियां भी कटकर अलग हो चुकी थी। एंबुलेंस द्वारा उसे पीबीएम लाया गया। समीर ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इसके बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि समीर ने ही लक्ष्मी देवी की हत्या की। 

IMG 20231228 212526 साले की होली इलाके की महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News