ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20220726 123123 3 बीकानेर : महिला आमरण अनशन पर, आरोपियों की हो गिरफ्तारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। युवक की हत्या के मामले में मुल्जिमों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिजनों ने बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। जिसके बाद आज गुरुवार को महिला ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आज से आमरण अनशन और धरना शुरू किया है। घटना जसरासर थाना क्षेत्र के बेरासर गांव की है। जहां मतदान के दिन 25 नवंबर को महेन्द्र सारण के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इस मारपीट में घायल हुए महेन्द्र सारण की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। अब परिजनों का आरोप है कि घटना वक्त हमने मोर्चरी के बाहर धरना दिया, उस दौरान पुलिस ने प्रशासन ने यह आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करवाया कि जल्दी ही सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी और पुलिस प्रशासन आपकी पूरी मदद करेगा।

इस आश्वासन के बाद हमने धरना समाप्त कर दिया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन आज भी कुछ मुल्जिम बाहर घूम रहे है जो आये दिन हमें धमकियां देते है कि हम तो ऐसे ही मरे हुए है एक-दो को और मारकर जेल जाएंगे। परिजनों ने बताया कि इस मामले में बाहर घूम रहे मुल्जिमों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। जबकि एक मुल्जिम का बकायादा वीडियो फुटेज, कॉल डिटेल निकलवाकर पुलिस को दे दी। फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही।


Share This News