IMG 20231123 090506 90 बीकानेर : बाइक पर सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये उड़ाए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। एक बार फिर मोटर साइकिल पर लिफ्ट देकर बैग से एक लाख रुपये पार करने का मामला सामने आया है। जिले के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस आशय की रिपोर्ट पीडि़त बेरासर हाल रोही खेत बरजांगसर निवासी राजूराम पुत्र टीकूराम ने दो जनों के खिलाफ थाने में दी है। रिपोर्ट में बताया कि 27 दिसम्बर को वह पैदल ही जा रहा था। इसी दरम्यान मोटर साइकिल पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसको लिफ्ट दी। आरोप है कि कृषि मंडी के सामने बीदासर रोड पर आरोपियों ने उसके बैग से एक लाख रुपये निकाल लिए। जब उसने अपना बैग संभाला तो बैग में रखे एक लाख रुपये नदारद मिले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News