
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर।लोकसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संपूर्ण भारत वर्ष में राज्य वार समन्वयक नियुक्त किए है इसी संदर्भ में राजस्थान का प्रभार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता सुश्री रितु चौधरी को दिया गया है।चौधरी को इस से पूर्व विधानसभा चुनाव में बीकानेर संभाग का प्रभारी बनाया गया था कांग्रेस की तेज तर्रार प्रवक्ता रितु चौधरी ने अभी लगातार कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय चैनलो पर मोर्चा संभाल रखा है और लगातार विपक्ष की शसक्त भूमिका निभाते हुए रितु चौधरी भाजपा के काले कारनामों को उजागर कर रही हैरितु चौधरी के राजस्थान समन्वयक बनने से राजस्थान में कांग्रेस को बहुत लाभ मिलेगा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।