


Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर परकोटे की एक महिला की गला रेत कर हत्या। बीकानेर के बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात इन्दिरा गांधी नहर परियोजना कॉलोनी के द्वार पर मिले महिला के शव की शिनाख्त हुई है। महिला की गला रेत कर हत्या की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को राउंड अप कर लिया गया है। जल्द ही इसका खुलासा होगा। मृतका शहरी परकोटे के भीतरी क्षेत्र निवासी बताई जाती है। जो कि एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका थी। पुलिस के मुताबिक मृतका लक्ष्मी पुरोहित है। जो कि साले की होली किराडूओं की गली निवासी बताई जा रही है। बीती रात को इसका शव इन्दिरा गांधी नहर कॉलोनी से लगभग आधा किलोमीटर दूर लहुलुहान स्थिति में मिला था। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। हत्या के मामले में एक जने को राउंड अप कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। ऐसे में जल्द ही इसका खुलासा हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव वहां ले जाकर फेंक दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में अनुसंधान में जुटी है।


