ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 80 कार पर पत्थरों से भरा ट्रक पलटा, दोनों सगे भाइयों व उनकी पत्नियों की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कार में सवार होकर जा रहे परिवार की कार पर पत्थरों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में दोनों सगे भाइयों व उनकी पत्नियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक बच्ची घायल हो गई। मृतक परिवार अनूपगढ़ जिले के रामसिंहपुर मंडी का रहने वाला था। हादसे की सूचना पहुंचने के साथ ही रामसिंहपुर मंडी में शोक की लहर छा गई और उनके शोक में पूरी मंडी बंद रही।
मृतक सोहावत सिंह (26) पुत्र रतन सिंह व उसकी नवविवाहित पत्नी लवप्रीत कौर, उसका बड़ा भाई कर्मवीर सिंह और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर है। जबकि घायल उसकी पांच साल की बेटी नवनीत कौर है। दरअसल, ये सभी सोहावत सिंह के ससुराल में चचेरी साली के आयोजित होने वाली शादी समारोह में भाग लेने के लिए कार से जा रहे थे। पंजाब के मोगा जिले के गांव बुट्टर कलां पहुंचने पर पत्थरों से भरा एक ट्रक उनकी कार पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। और कार में सवार सभी लोग बुरी तरह से उसमें फंस गए। इसी दौरान सडक़ से गुजर रहे डीएसपी मनप्रीत सिंह ने संबंधित थाना पुलिस को इत्तिला दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार पर पलटे ट्रक को हटवाकर स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे इस पूरे परिवार को निकाला। इनको स्थानीय चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों भाइयों व उनकी दोनों पत्नियों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सोहावत सिंह की एक साल पहले ही शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी व भाई-भाभी के साथ अपनी चचेरी साली की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि बीच रास्ते में यह हादसा हो गया


Share This News