ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20201117 WA0098 दीपावली के दीप, कोविड कर्मवीरो के बीच Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के सदस्यों ने इस बार तय किया की बीकानेर शहर में कोरोना का विकराल रूप देखते हुए दीपावली का पर्व एक नए अन्दाज़ में मनाया जाए तथा साथ में सभी सरकारी दिशा निर्देशों की पालना करते हुए कोरोना रोगियों की सेहत का भी ख्याल रखा जाए।क्लब अध्यक्ष गौरव मूंदड़ा, सचिव प्रशांत कल्ला, प्रकल्प संयोजक गौरव चौधरी एवं मेहुल पुरोहित ने बताया की पूर्व अध्यक्ष विनय जी हर्ष की अगुवाई में क्लब के कुछ सदस्य कोविड़ सूपर स्पेशलिटी वार्ड में कार्यरत कोरोना कर्मवीरो का सम्मान करके दीपावली का पर्व मनाया गया।कोविड सुपर स्पेशलिटी वार्ड में गत 8 महीनो से निरंतर रूप से मेहनत कर रहे सभी करोना कर्मवीर जैसे डॉक्टर, वार्ड बॉय, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मचारी सिक्योरिटी कर्मचारी इत्यादि लोगों ने गम्भीर रूप से कोरोना पीड़ित लोगों की जान बचाने हेतु निरंतर प्रयास किया हैं।रोट्रेकट क्लब के सदस्यों द्वारा कोविड़ हॉस्पिटल में कार्यरत इन सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ़, सफ़ाई कर्मी, सिक्योरिटी स्टाफ़ एवं अन्य कर्मियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया एवं सभी मरीज़ो हेतु मिठाई भी हॉस्पिटल में भेंट की गयी। विदित रहे इन कर्म वीरों के लिए पिछले 8 माह से ना तो कोई त्यौहार है ना ही कोई दिवाली। इनका तो त्योहार केवल मात्र हम जैसे आम जन की जान बचाने में ही मनाया जा रहा है। ऐसे समय में इन कर्म वीरों का सम्मान कर हम सभी युवा साथी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।


Share This News