ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20220712 222522 11 दुल्हन ने फेरे लेने से पहले ही जहर खाकर जान दी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के अलवर जिले में एक दुल्हन ने शादी समारोह में फेरे लेने से पहले जान दे दी। शादी समारोह में कुछ समय पहले जहां चहल-पहल थी, गीत-संगीत और उत्सव सा माहौल था वहीं, ठीक फेरों के वक्त हृदय विदारक घटना घट गई। जयमाला हो गई स्टेज पर दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहना दिया लेकिन जब फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दुल्हन इस शादी से राजी नहीं थी और वह गांव में ही किसी लड़के से प्यार करती थी। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना अंतर्गत विचगावा गांव निवासी सतीश जैन की पुत्री सलोनी जिसकी उम्र 20 साल की थी, उसकी शादी रंगभरियों की गली निवासी मुकेश जैन के पुत्र रजत से होनी  थी। समारोह जयपुर रोड स्थित पायल गार्डन में हो रहा था। लड़की के परिवार और रिश्तेदार पायल गार्डन पहुंच गए और सारी रसमें पूरी की गईं। शाम को फेरों से ठीक पहले दुल्हन सलोनी ने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे तुरंत ही निजी अस्पताल लेकर आए जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। उसे तुरंत ही राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। शादी समारोह में कोहराम मच गया और दुल्हन की मां का रो- रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार अरावली विहार पुलिस थाना अंतर्गत पायल गार्डन में आज एक शादी समारोह था, जहां अज्ञात कारणों के चलते दुल्हन सलोनी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद उसे सोलंकी हॉस्पिटल लेकर आए जहां से जयपुर के लिए रेफर किया गया रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी अनुसंधान किया जाएगा। दुल्हन के विचगावा गांव से ही तीन-चार युवक शादी समारोह में आए थे, जिन्हें वहां लोगों ने शक के आधार पर पकड़ भी लिया था लेकिन बाद में छोड़ दिया था। इसके कुछ समय बाद ही दुल्हन ने ज़हर खा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 


Share This News