ताजा खबरे
6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापन
IMG 20231123 090506 55 रोटरी बीकानेर रॉयल्स में गोपाल अग्रवाल बने अध्यक्ष Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स में आगामी सत्र 2024-25 के लिए क्लब के वरिष्ठ एवम अनुभवी रोटे गोपाल अग्रवाल को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के सहायक प्रांतपाल रोटे राजेश बवेजा ने बताया कि क्लब अध्यक्ष रोटे पंकज पारीक की अध्यक्षता में आयोजित वर्तमान कार्यकारिणी की बैठक में रोटे गोपाल अग्रवाल के नाम पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। क्लब पूर्वाअध्यक्ष डॉ मनोज कुड़ी ने बताया कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय के नियमानुरूप रोटे गोपाल अग्रवाल 01 जुलाई 2024 से अपनी कार्यकारिणी सहित कार्यभार सम्भालेंगे। क्लब कोषाध्यक्ष रोटे डॉ पुनीत खत्री ने बताया कि आगामी अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल शीघ्र ही सचिव का चयन कर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के आगामी प्रांतपाल रोटे राहुल श्रीवास्तव द्वारा बीकानेर में आयोजित किये जा रहे प्री पेट्स-सेट्स कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे। सभा में उपस्थित रोटरी के सहायक प्रांतपाल रोटे राजेश बवेजा, उपाध्यक्ष रोटे मनोज सोलंकी, कोषाध्यक्ष रोटे डॉ पुनीत खत्री, निदेशक रोटे विपिन लड्ढा, रोटे डॉ विशाल गौड़, रोटेज्योति प्रकाश रंगा, रोटे ऋषि धामु,रोटे जगदीप सिंह ओबेरॉय आदि ने आगामी अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल को शुभकामनाएं दी।

e0681cbb 2818 4a6e a303 9a16b4a138c0 रोटरी बीकानेर रॉयल्स में गोपाल अग्रवाल बने अध्यक्ष Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News