ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 56 सभी बोर्ड, निगम, आयोग, टास्क फोर्स, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समितियां भंग  Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश में सभी मनोनीत गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सेवाएं समाप्त हो गई है। इसके साथ ही सभी समितियां भंग हो गई है। मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा पद की शपथ लेने के बाद से अफसरों के साथ मैराथन बैठकें कर रहे हैं। इसके चलते ताबड़तोड़ आदेश भी जारी हो रहे हैं। संयुक्त शासन सचिव ने एक आदेश जारी कर प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान गठित सभी बोर्ड, निगम, आयोग, टास्क फोर्स, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समितियों को भंग कर दिया है। इनमें मनोनीत गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।आदेश के अनुसार, राज्य सरकार के अधीन विभाग की ओर से राज्य एवं जिला स्तरीय समिति, आयोग, निगम, बोर्ड, टास्क फोर्स इत्यादि में गैर सरकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों का मनोनयन किया हुआ है एवं सलाहकार के रूप में गैर सरकारी सदस्यों की सेवाएं ली जा रही हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जाए। इसके साथ ही सेवाएं समाप्त करने के आदेश के प्रति को मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रशासनिक सुधार विभाग के भेजने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिन प्रकरणों में वैधानिक दृष्टि से निरस्त करना संभव नहीं है, उनकी पत्रावलियां भी मांगी गई है।


Share This News