ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 52 मुख्यमंत्री भजनलाल के पिता बिगड़ी, आईसीयू वार्ड में भर्ती Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। हाल ही में चर्चा में आये राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में उनका इलाज चल रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा को शुक्रवार देर रात अचानक यूरिन में समस्या होने के बाद एसएमएस अस्पताल लाया गया। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच और निगरानी कर रही है। शुक्रवार को ही सीएम भजनलाल शर्मा का जन्मदिन था। जन्मदिन के अवसर पर ही उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले माता-पिता के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया। सीएम शर्मा ने माता-पिता का आशीर्वाद लेने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं। 


Share This News