ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 53 मुख्यमंत्री ने 4 अधिकारियों को किया एपीओ, आरती डोगरा सहित ये शामिल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए चार आईएएस अफसर को एपीओ कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कुलदीप राका, गौरव गोयल, आरती डोगरा और राजन विशाल को अगले आदेशों तक एपीओ करने का आदेश जारी किया। इसके साथ मुख्यमंत्री द्वारा आरएएस अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को अपना विशेष अधिकारी नियुक्त किया। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कल 6 घंटे से ज्यादा सीएमओ में बैठे और प्रदेश की एक-एक व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अपराधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड बनाने की बात कही और डीजीपी को निर्देशित किया, इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने महिला अपराध और अत्याचार की रोकथाम के लिए सीट के गठन की बात भी कहीं।

एक्शन में दिखे सीएम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षा निदेशालय में जितने भी अधिकारी डेपुटेशन पर लगे हैं, उन्हें तुरंत रिलीव कर डेपुटेशन खत्म करने के आदेश भी जारी किए। जिसके चलते उन सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने-अपने जिले में पहुंचना होगा।


Share This News