Thar पोस्ट, न्यूज। तेज़ सर्दी के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। माउंट आबू में बर्फ जमने लगी है। रात के समय पारा गिरने के साथ ही ओस और नमी भी गिर रही है। कुछ शहरों में दिन के समय तेज धूप निकल रही है। इन जिलों में तापमान सामान्य रहने के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है। झुंझुनूं, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरोही और बीकानेर के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। इसके कारण विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
माउंटआबू में एक दिसंबर से ही लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिली है। माउंटआबू में रात का न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस एक डिग्री पहुंच गया है। वहीं बीकानेर, जैसलमेर, सीकर और अलवर सहित कई शहरों में तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।