ताजा खबरे
6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापन
IMG 20231215 092338 माउंट आबू में जमी बर्फ, सर्दी और बढ़ेगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। तेज़ सर्दी के कारण लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। माउंट आबू में बर्फ जमने लगी है। रात के समय पारा गिरने के साथ ही ओस और नमी भी गिर रही है। कुछ शहरों में दिन के समय तेज धूप निकल रही है। इन जिलों में तापमान सामान्य रहने के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है। झुंझुनूं, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरोही और बीकानेर के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। इसके कारण विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
माउंटआबू में एक दिसंबर से ही लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिली है। माउंटआबू में रात का न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस एक डिग्री पहुंच गया है। वहीं बीकानेर, जैसलमेर, सीकर और अलवर सहित कई शहरों में तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। 


Share This News