ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231211 222128 बीकानेर के राघव ने स्पेन में जीता टूर्नामेंट Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर मूल के राघव हर्ष ने पुरुष टेनिस स्पेन नेशनल टूर्नामेंट जीता। राघव ने मार्टिनेज को 7-5, 7-6 के सीधे सेटों में हराकर प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ट्रॉफी जीती। राघव ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सभी मैचों में अपनी गजब की प्रतिभा दिखाई। आखिरी व रोमांचक कड़े मुकाबले और प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में एक भी सेट गंवाए बिना सीधे सेटों में दमखम दिखाते हुए ट्रॉफी जीती। राघव पिछले डेढ़ वर्ष से स्पेन में रहते हुए जुआन कार्लोस फेरेरो की अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्पेन से उनकी दादी रजनी हर्ष ने हर्ष बताया कि इस प्रतियोगिता से पहले भी राघव स्पेन में कई बड़ी प्रतियोगिताओं में शानदान खेल से सभी का ध्यान आकर्षित कर चुका हैं, साथ ही हरियाणा राज्य की राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी कई पदक जीत चुका है। राघव के इस प्रदर्शन पर राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष महावीर रांका ओलम्पिक संघ के सुधीश शर्मा, स्केटिंग संघ के योगेन्द्र खत्री, राष्ट्रीय बैंडमिंटन कोच के नारायण पुरोहित, अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच के अनिल जोशी, क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अशोक ओहरी सहित विभिन्न खेल संगठनों के अध्यक्ष व खेल प्रेमियों ने इस जीत को बीकानेर के लिए उपलब्धि बताया।


Share This News