ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 26 बार एसोसिएशन छत्तरगढ़ के चुनाव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट बीकानेर। प्रदेश भर में शुक्रवार को हुए बार एसोसिएशन के चुनावों के तहत छतरगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव भी सम्पन्न हुए। इस चुनाव में रविकांत विश्नोई निर्वाचित घोषित किये गये है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी संदीप चुघ को चार मतों से शिकस्त दी। चुनाव अधिकारी घनश्याम शर्मा व सहप्रभारी जफर इकबाल के अनुसार कुल 28 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से रविकांत विश्नोई को 16 वोट तथा संदीप चुघ को 12 वोट मिले। वहीं सचिव पद पर हकनवाज,उपाध्यक्ष पद पर रामनिवास धतरवाल,कोषाध्यक्ष पद पर मनीष अरोड़ा चुने गये। वहीं पवन वर्मा पुस्तकालयध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। विश्नोई की जीत पर साथी अधिवक्ताओं ने बधाई दी। जीत के बाद एडवोकेट रवि विष्णोई ने कहा कि वे समूची बार के लिए समर्पित होकर कार्य करने की बात कही। गौरतलब रहे कि रविकांत विश्नोई एक स्वतंत्र पत्रकार भी है। रविकांत की जीत पर जिलेभर के साथियों ने बधाई प्रेषित की है।

IMG 20231208 WA0144 बार एसोसिएशन छत्तरगढ़ के चुनाव Rajasthan News Portal राजस्थान

Share This News