ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 21 बीकानेर बार ऐसोसिएशन के चुनाव 8 को, पहली बार पांच दावेदार मैदान में Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बार एसोसिएशन बीकानेर के चुनाव 8 दिसंबर को होंगे। इस बारे में अध्यक्ष बिहारी सिंह राठौड़ ने बताया कि इस बार चुनाव राजस्थान उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुसार एक बार एक वोट के सिद्धांत के तहत संपन्न कराए जाएंगे। मीडिया प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि अंतिम तिथि तक घोषणा पत्र और शुल्क जमा नहीं कराने वाले अधिवक्ता मतदान से वंचित रह जाएंगे। चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया। इस बार 1 हजार 879 मतदाता हैं, जो नए अध्यक्ष के लिए वोटिंग करेंगे। अध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवार मैदान में है, जबकि कुछ दावेदार अपना नाम वापस ले चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए अब धुड़ाराम तिवाड़ी, मनोज कुमार भादाणी, नवनीत कुमार सारण, रघुवीर सिंह राठौड़ और श्रवण कुमार जनागल मैदान में है। इससे पहले विवेक शर्मा, मधुबाला मंगे, कुंतेश खटोल, पवन कुमार सारण, रविंद्र पाल और जितेंद्र सिंह शेखावत ने अपना नाम वापस ले लिया। आमतौर पर बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो या तीन ही दावेदार होते हैं लेकिन पहली बार एक साथ पांच दावेदार मैदान में है। इससे मुकाबला भी काफी रोचक होता नजर आ रहा है। प्रत्याशी अधिक होने के कारण वोटिंग भी इस बार ज्यादा हो सकती है।


Share This News