Thar पोस्ट, न्यूज। देर रात मांगों पर सहमति बनने के बाद विरोध खत्म हो गया है। मामले में लापरवाही बरतने वाले श्याम नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ और बीट कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इसके बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के पार्थिव शरीर को मेट्रो मास अस्पताल से एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने धरना खत्म कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का लिखित आश्वासन दिया है। सुबह पैतक गांव में गोगामेड़ी का अंतिम संस्कार होगा। इसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ेगी। पुलिस सुखदेव के परिजनों को सुरक्षा देगी। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। साथ ही मामले की जांच एनआईए से कराई जाएगी।
