ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231205 145018 सुखदेव गोगामेड़ी पर फायरिंग कर हत्या Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी पर फायरिंग कर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी को गोली लगी है जिन्हें जयपुर के मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी मौत हो गई। यह घटना जयपुर के श्याम नगर इलाके में हुई। जहां फायरिंग करने वाले बदमाश गाड़ी में सवार होकर आये थे, जिन्होंने गोगामेड़ी पर फायरिंग की। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी करवायी। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि फायरिंग करने वाले बदमाश कौन थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि सुखदेव गोगामेड़ी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। गोगामेड़ी अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहते है और मुखर होकर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाते रहे। घर में कूदकर चार बदमाशों ने की फायरिंग, गनमैन नरेन्द्र को मारी गोली, श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की घटना।


Share This News