ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
rajasathana vathhanasabha canava 1701353049 एग्जिट पोल से गरमाई राजनीति, 3 दिसंबर को हो ही तस्वीर होगी साफ, नौ में से सात में बीजेपी आगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक बार फिर राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। एग्जिट पोल सामने आने के बाद किस दल की बनेगी सरकार? यह बात जोर पकड़ने लगी है। लगभग सभी पूर्व अनुमान के अनुसार भाजपा बढ़त बनाती दिख रही है। इस बार रिवाज बदलेगा या कांग्रेस दोबारा सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी, ये तो 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। रिपब्लिक-मैट्रिज के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 65-75 सीटें। भाजपा को 115-130 सीटें और अन्य 12-19 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 94-104 सीटें। भाजपा को 80-90 सीटें और अन्य 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है।आज तक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें। भाजपा को 80-100 सीटें और अन्य 9-18 सीटें मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाऊ-ईटीजी के मुताबिक राजस्थान में भाजपा बढ़त में दिख रही है। भाजपा को 110-128 सीटें मिल रहीं हैं तो वहीं कांग्रेस को 56 से 72 सीटें और अन्य 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है।टीवी 9 पोलस्ट्रैट के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 90-100 सीटें। भाजपा को 100-110 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है। देखिए अमर उजाला द्वारा तैयार सर्वे सूची।


Share This News