ताजा खबरे
विधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्ता
IMG 20231123 090506 27 मां के शव के पास सोती रही दो बेटियां Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। देश मे दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बनारस की इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. मां की लाश के साथ दो बेटियां साल भर से रह रही थीं. हैरानी की बात है कि दोस्तों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी. काफी समय बीत जाने की वजह से महिला का शव कंकाल में बदल चुका था. मौके पर पहुंची पुलिस भी हैरान रह गई. बताया जाता है कि दोनों बेटियां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं. इसलिए उन्होंने मां के निधन की सूचना किसी को नहीं दी. पिता के नहीं होने की वजह से मां संग दोनों बेटियां घर में अकेली रहती थीं.

एक साल तक शव के साथ रही दो बेटियां 

थानाध्यक्ष के अनुसार मदरवा निवासी 52 वर्षीय महिला उषा तिवारी का निधन 8 दिसंबर 2022 को हो गया था. उषा तिवारी बीमार रहती थीं. मृतक महिला की दो बेटियों की उम्र 19 वर्ष और 27 वर्ष है. दोनों मां की लाश के साथ रह रहीं थीं. मानसिक बीमारी के कारण उन्होंने मां के निधन की सूचना रिश्तेदारों को नहीं दी. बीते दो वर्षों से पति भी साथ में नहीं रहते थे. मां और बेटियां घर में अकेली रहती थीं. दोनों बेटियों का घर से बाहर निकलना कम होता था.

पड़ोसियों के शक होने पर पुलिस एंट्री

ये दोनों की किसी से बातचीत भी नहीं होती थी. कुछ दिनों पहले पड़ोसियों को शक हुआ. खाने-पीने का सामान दोनों बेटियां पड़ोसियों से मांगती थीं. शक होने पर पड़ोसियों ने सूचना करीबी रिश्तेदारों को दी. रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिसकर्मी महिला के घर पर पहुंचे.बेटियां घर का दरवाजा नहीं खोल रही थीं. जिसके बाद पुलिस जबरदस्ती दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी. घर के अंदर रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर था. कंकाल हो चुके शव के साथ दोनों बेटियां देखी गईं. कंकाल बन चुके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि डीएनए टेस्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share This News