ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230527 154542 68 अलर्ट : राजस्थान में ओलावृष्टि के साथ बदलेगा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। प्रदेश में 25 नवम्बर से एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग की माने तो, राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से 26 नवंबर को अरब सागर की खाड़ी से हवाओं के साथ उपयुक्त नमी आने होने से इस तंत्र का सर्वाधिक असर जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश व एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां 27 नवंबर को कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर से तंत्र का असर धीरे-धीरे कमजोर होने से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
इन दिनों हाड़ौती अंचल में ठंडी हवा से सर्दी का असर बढ़ा हुआ है। घरों में भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे है। दिन में तीखी धूप निकली, लेकिन शाम ढलने के बाद सर्दी का असर बढ़ गया।


Share This News