

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले की सर्वाधिक हॉट सीट में इस बार जंगी मुकाबला है। मजे की बात यह है कि सभी विधानसभा सीटों में सबसे कम उम्मीदवार इसी सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। केवल छह उम्मीदवार है। लेकिन फिर भी राजस्थान की यह हॉट सीट मानी जाती है। इस बार कोलायत विधानसभा क्षेत्र में कॉंग्रेस से भंवर सिंह भाटी, बीजेपी से अंशुमान सिंह भाटी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से रेवन्त राम पंवार, बहुजन समाज पार्टी से प्रतापराम, अभिनव राजस्थान पार्टी से मनफूल कड़वासरा और निर्दलीय प्रत्याशी विमला चुनाव मैदान में है। कोलायत में इस बार त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। रालोपा से रेवंतराम पंवार के मैदान में होने से मुकाबला रोचक बना हुआ। वोटों का जबरदस्त ध्रुवीकरण है। उम्मीदवारों ने ताकत झोंक दी है। यहां कांग्रेस से उम्मीदवार भंवर सिंह भाटी का कहना है कि कोलायत में अनेक विकास कार्य करवाए है तथा कोई कमी कसर नहीं छोड़ी। अनेक विकास योजनाएं व कार्य है जो पाइप लाइन में है जिन्हें प्राथमिकता से पूरा करेंगे। बीजेपी से इस बार पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के पौत्र अंशुमान सिंह भाटी मैदान में है। पार्टी आलाकमान ने देवी सिंह भाटी के स्थान पर पौत्र अंशुमान को टिकट दिया। अंशुमान सिंह अपने समर्थकों के साथ कोलायत में व्यापक जनसम्पर्क कर रहे हैं। वहीं पूर्व में विधायक रहे रेवंतराम पंवार ने बगावत करते हुए रालोपा का दामन थाम लिया। संघर्ष तीन के ही बीच मे देखा जा रहा है।अपने दावे व अपने समीकरण है। यहां उंट किस करवट बैठेगा? इसका पता आने वाले दिनों में ही चल सकेगा।










