Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में 199 सीटों पर चुनाव एक परंपरा बन गई है। ऐसा 15 साल से हो रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में 200 सीट वाले राजस्थान में इस बार भी लगातार तीसरी बार 199 सीटों पर मतदान होगा। यह पिछले डेढ़ दशक से चला आ रहा है. इतना ही नहीं हर बार के चुनाव में यहां पर सरकार भी बदल जाने की परंपरा सी बन गई है.श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन के बाद इस सीट पर मतदान बाद में होंगे। दूसरी तरफ देखा जाए तो यह लगातार तीसरी बार ऐसा हो रहा है. जब राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं हो पाते हैं. साल 2013, 2018 के बाद अब 2023 में भी ये देखने को मिल रहा है. राजस्थान में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है 2013 में चुरू से बसपा प्रत्याशी जगदीश मेघवाल का निधन हो गया था. जिसपर मतदान चुनाव के बाद हुआ था. वहीं 2018 में अलवर की रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का निधन होने से इस सीट पर मतदान नहीं हुए थे. मगर जब चुनाव हुआ तो कांग्रेस को जीत मिली थी। कांग्रेस के दिग्गज नेता कुन्नर का निधन हो गया है. तो इस सीट के समीकरण बदलने लगे हैं।