ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231119 WA0290 कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी का ग्रामीण क्षेत्र और देशनोक में हुआ स्वागत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। कोलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी का जनसंपर्क जारी है। आज भाटी ने कहा कि पांच सालों में श्रीकोलायत में विकास किया है। विभिन्न विकास कार्यों पर 2600 करोड़ रूपये खर्च कर किये है आम और ग़रीब आदमी में कांग्रेस की विभिन्न योजनाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है। क्षेत्र में सात राजकीय कॉलेज शुरू होने की वजह से हमारे बच्चे भी अब सरकारी कॉलेज और अंग्रेज़ी मीडियम स्कूल में पढ़ रहें है। श्रीकोलायत में विकास और उमंग की इस धारा को लगातार बनाये रखने का यह सही समय है।
कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने रविवार को अपना चुनावी जनसंपर्क अभियान जारी रखते हुए आंबासर, सुजासर व गीगासर में चुनावी सभाएं की। इसके वे बाद देशनोक पहुंचे। जहां उन्होंने देशनोक की नेहरू बस्ती, वार्ड संख्या 3, 7, 10, 11, 16 के अलावा सदर बाजार व मदरसा में सभा ल की । इस दौरान उन्होंने देशनोक और ग्रामीण क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
मां करणी मंदिर में किये दर्शन कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने देशनोक में जनसंपर्क करने से पूर्व मां करणी मंदिर में दर्शन कर मां करणी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मां करणी मंदिर के बाहर दुकानों पर जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने गत 5 सालों में देशनोक में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि कांग्रेस सरकार अपने विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर इस चुनाव में आपके द्वार पर है। देशनोक के विभिन्न वार्डों के मोहल्ले में पैदल जनसंपर्क किया। देशनोक में उनका जगह-जगह स्वागत किया और उन्हें फूलमालाएं पहनाई। बाजारों में जनसमूह ने उनके साथ पैदल चलते कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जय कार्य लग रहे थे। भाटी का जगह-जगह सत्कार हुआ। भंवर सिंह भाटी रैली के रूप में विभिन्न मार्केट में आमजन से बड़ी आत्मिता के साथ मिले। उन्होंने इस दौरान जनसभाएं की उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि देश में राजस्थान ही एक ऐसा प्रदेश है जिसने मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में शहरी रोजगार गारन्टी योजना शुरू कर बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दिया। उन्होंने देशनोक में उच्च शिक्षा,सामान्य शिक्षा, सड़क, पानी-बिजली, खेल मैदान, चिकित्सा और गली-गली में सड़कों का जाल बिछाने के काम करवाए जाने की जानकारी इन सभाओं में दी।
इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा,डॉ गुणा राम सार्दुल,पार्षद सीमा देवी,पार्षद सहस्त्रकीरण दान,गजानंद स्वामी,देशनोक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश शर्मा, एडवोकेट संजय गोयल, रामेश्वर जाम, अमर सुख पंवार, प्रकाश जाम, रामनिवास गोदारा, अशोक कुमार, किशन राम, कमल , गोकुल नाई,जमाल खान, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामनिवास गोदारा झंवरलाल सेठिया, डॉ तनवीर मालावत, मोहन दान आदि ने भंवर सिंह भाटी के साथ मतदाताओं से जनसंपर्क किया।


Share This News