ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231119 WA0253 मोदी की बात ही गारंटी-अरूण सिंह **पांचू में हुईं सभा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बात ही गारंटी है। वो जो कह देते है,इसका मतलब समझ लो यह गारंटी है। इसके लिये कही प्रमाण देने की आवश्यकता ही नही।
सिंह ने यह बात आज बीकानेर प्रवास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जो संकल्प पत्र भाजपा की ओर से जारी किया गया है। इसका मतलब ही यहीं है कि हम जो कहते है,उसको पूरा करेंगे।
अरूण सिंह ने कांग्रेस सरकार को कानून व्यवस्था, तुष्टीकरण, महिला अत्याचार, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मामले में घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई।
उन्होंनेे कहा कि बहन-बेटियों पर अत्याचार तब ही रुकेगा,जब यहां से कांग्रेस की विदाई होगी। भाजपा राज में हर बहन-बेटी को सुरक्षित वातावरण और सम्मान मिल सकता है, इसकी गारंटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी है औैर मोदी की बात ही गारंटी है।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महिलाए घर,बाजार,अस्पताल,खेत और सड़क पर कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। न्याय की गुहार लगाने थानों में पहुंचने पर वहां भी रिश्वत के रूप में महिलाओं की अस्मत मांगी जा रही है। कांग्रेस प्रदेश की जनता को गारंटियों के नाम पर गुमराह करती है, जबकि जयपुर के एसएमएस अस्पताल में शव ढकने के लिए कफन का कपड़ा तक नहीं है इससे ज्यादा शर्मनाक क्या होगा।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राजस्थान में अपनी तिजोरी भरने के लिए कांग्रेस के नेताओं औैर मंत्रियों ने पेपर लीक माफिया को बढ़ावा दिया। इससे प्रदेश के 70 लाख युवाओं का भविष्य चौपट हो गया। कांग्रेस को युवाओं की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ एक युवराज की चिंता है। आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस राजस्थान को तबाह करके मानेगी। उन्होंने रामनवमी और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया और आतंकी संगठन पीएफआइ को रैली निकलने दी। राजस्थान के कितने ही क्षेत्रों में अब गरीबों के पलायन की खबरें आने लगी हैं। प्रदेश के इन हालातों को देखते हुए तय हो गया है कि अब कांग्रेस की विदाई होने वाली है और भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
आज की प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज भाटी महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष दीपक पारीक, हनुमान सिंह चावड़ा, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यालय पहुंचे गोपाल गहलोत राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह में दुप्पटा पहनाकर किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज पांचू में कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत को भाजपा ज्वाइन करवाई भाजपा ज्वाइन करने के बाद अपने सैंकड़ों समर्थको के साथ गहलोत भाजपा कार्यालय पहुंचे भाजपा संभाग कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी का दुप्पटा पहनाकर गहलोत का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, प्रभारी दशरथ सिंह, उप महापौर राजेंद्र पंवार,महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी के साथ भाजपा पदाधिकारियों व सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने अपना स्वागत किया।


Share This News