ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20231117 WA0220 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष बीकानेर में, कही ये बात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष ने आज पार्टी पदाधिकारियों, प्रभारियों को आने वाले चुनावों में जीत का मंत्र दिया। उन्‍होंने विधानसभा चुनाव सभी सातों विधानसभा में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का लक्ष्य सौंपते हुए कहा कि सशक्त मंडल-सशक्त बूथ को आधार बनाकर पार्टी के विस्तार का कार्य निरंतर करते रहना है बैठक को संबोधित करते हुए बी एल संतोष ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा,‘हमारा दल सर्वव्यापी-सर्वस्पर्शी-सर्वसमावेशी-सर्वग्राही है। केंद्र में हमारी सरकार है। भाजपा सरकार बनने के बाद अपने संकल्प पत्र में किये गए संकल्पों को पूर्ण करते हुए कल्याणकारी योजनाओं और निर्णयों के जरिए जन-जन की आर्थिक और सामाजिक उन्नति के लिए काम करेगी। ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि भाजपा सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और योजनाओं का लाभ समाज के हर जरूरतमंद तबके और पात्रों तक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की पूर्णतः में हर कार्यकर्ता को जुटना है हर कार्यकर्ता को वैभवशाली राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए कार्य करता है और उस विचारधारा के मूल में वैभवशाली राष्ट्र निर्माण है।
आज की बैठक में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, प्रभारी असीम गोयल, सुभाष शर्मा, शिवराज चौधरी, ओम सारस्वत, दशरथ सिंह शेखावत, जोगेंद्र राजपुरोहित, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, महेश मुंड के साथ शहर व देहात के चुनाव प्रबंधन के संयोजक उपस्थित रहे।


Share This News