ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20230527 154542 55 चुनाव : 607 करोड़ रुपये किए सीज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। विधानसभा आम चुनाव- 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 607 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध नकदी और अवैध सामग्री जब्त की गई है। जयपुर जिले में सीजर का आंकाडा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। प्रदेश में गत विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान की गई जब्ती के मुकाबले अब तक 870% की बढोतरी हो चुकी है। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश के 10 जिलों में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से अब तक 20 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की गई है। जयपुर 100 करोड़ 46 लाख रूपए के सीजर के साथ प्रदेश में सबसे आगे है। यहां 15 करोड़ 52 लाख रुपए की अवैध नकदी, 15 करोड़ 33 लाख रुपए मूल्य का सोना-चांदी एवं अन्य बहुमूल्य धातुएं, 66 करोड़ 71 लाख रुपए की अन्य वस्तुएं, 1 करोड़ 71 लाख रुपए की ड्रग्स और 1 करोड़ 24 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की गई है। सबसे अधिक 9 करोड़ 46 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब अलवर जिले में और सबसे अधिक 12 करोड़ 18 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स भीलवाड़ा में जब्त की गई है।कुल सीजर के मामले में दूसरे स्थान पर 34.25 करोड़ रुपए मूल्य की जब्ती के साथ अलवर है। जोधपुर 28.73 करोड़ के साथ तीसरे, बूंदी 24.54 करोड़ के साथ चौथे, भीलवाड़ा 23.90 करोड़ के साथ पांचवें, अजमेर 23.21 करोड़ के साथ 6वें, उदयपुर 22.82 करोड़ के साथ सातवें, नागौर 22 करोड़ 56 लाख रुपए के साथ आठवें, चित्तौड़गढ़ 22.47 करोड़ के साथ नौवें, बीकानेर 21.27 करोड़ के साथ 10 वें स्थान पर है।


Share This News